गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला ने अपने देवर से एक युवक की हत्या करवा दी। दरअसल महिला का मृतक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बदनामी से बचने के लिए भाभी और देवर ने मिलकर षड्यंत्र रचा और प्रेमी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव का है। सुनील कुमार कश्यप लुधियाना में अपने पिता के साथ नौकरी करता था। 7 नवंबर को वह पांच महीने बाद अपने गांव आया। इसी दिन वह शाम को परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थकहार कपरिजनों ने अगले दिन आठ नवंबर को धानोपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस को 10 नवंबर की सुबह सुनील की लाश गांव के बाहर एक जंगल से बरामद हुई। घटना के बाद युवक की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आनंद चौराहे के पास से ही मृतक के करीबी रिश्तेदार आशीष और उसकी भाभी पूनम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक सुनील का पूनम के साथ प्रेम संबंध था।
समाज में बदनामी के चलते पूनम मृतक सुनील से पीछा छुड़ाना चाहती थी। वहीं सुनील पूनम को लगातार परेशान कर रहा था। इसके बाद पूनम ने अपने देवर आशीष के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। जिसके बाद देवर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *