गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साली का गला रेत कर की आत्महत्या

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जाखलौन क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी साली का गला रेत दिया और बाद में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में आगरा निवासी नागेंद्र गुरूवार शाम शराब पीकर अपनी ससुराल के घर पहुंचा था जहां उसकी 19 वर्षीय साली घर पर थी जबकि सास और पत्नी मजदूरी के लिए खेत पर गई हुई थी। साली को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध करने पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।
घायल युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बहन और मां ने उसे जाखलौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी गम्भीर हालत देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
साली का गला रेत कर भागे नागेंद्र का शव शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की सीमा के निकट नारायणी नदी पर बने रेलवे पुल के पिलर संख्या -1006 की डाउन लाइन पर पड़ा मिला । आशंका है कि उसने घटना के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *