नई दिल्ली : निर्मला सीतारमण ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासासुगु असकावा से रविवार को मुलाकात की। असकावा दिल्ली में जी- 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में जी- 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत को बधाई दी। असकावा और सीतारमण ने जी- 20 भारत की अध्यक्षता के परिणाम पर चर्चा की। असाकावा ने “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के एजेंडे को साकार करने की दिशा में भारतीय अध्यक्षता के प्रयासों की सराहना की। वित्त मंत्री ने बहुस्तरीय विकास बैंक की भूमिका का उल्लेख किया। असाकावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को समर्थन का आश्वासन दिया।
