गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसआईयू ने रामबन में कई स्थानों की छापेमारी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की बनिहाल तहसील और रामसू के इलाकों में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) की एक दल ने पुलिस के साथ शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास करने वाले विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की गई। उन्होंने कहा, ”श्रीनगर में आगामी जी20 बैठक के लिए पुलिस राष्ट्र विरोधी तत्वों के सभी नापाक मंसूबों को नाकाम करने और आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में रामबन पुलिस ने आतंकवादियों के सहायकों और शांति के दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा, ”आतंकवादियों की सहायता करने वाले लोगों से जुड़े सात अलग-अलग घरों, पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादियों के रिश्तेदारों और आतंकवादियों की मदद करने वालों पर शुक्रवार को छापा मारा गया और इन जगहों से बहुत सारी डिजिटल आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *