गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसआईयू ने अवंतिपोरा में की छापेमारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शनिवार को आतंकवाद से संबंधित एक मामले में अवंतिपोरा उप-जिले में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसआईयू ने इस साल सरकारी रेलवे पुलिस अवंतिपोरा द्वारा दर्ज मामले के सिलसिले में वोपलवान गांव में छापेमारी की और बाद में इस मामले को जांच के लिए ले लिया। उन्होंने अवंतिपोरा के वोपलवान निवासी आरोपी शेख सयुरल निसार के आवास पर छापेमारी की और उचित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया गया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की गई। इसके अलावा अवंतिपोरा के एसआईयू ने बैंक पास बुक, जहाद की इस्लामी किताबें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री द्वारा बरामद कीं। उन्होंने बताया कि अन्य आतंकवादी अपराधों में उसकी संलिप्तता के और सबूत एकत्र करने के लिए तलाशी ली गई। यह छापेमारी कश्मीर में आतंकवादी तत्वों पर जारी कार्रवाई के तहत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *