गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामूहिक बलात्कार के छह आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ सामूहिक बलात्कार के छह आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात मेला देखकर लौट रहीं चार किशोरियों का रास्ता छह युवकों ने रोका और छेड़खानी शुरू कर दी। घबरायी किशोरियों ने भागने का प्रयास किया मगर इनमें से दो को युवकों ने दबोच लिया और बलात्कार किया।
घटना के बाद बदहवाश किशोरियों ने घर पहुंच कर परिजनो को जानकारी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों युवकों के कब्जे से पीडित किशोरियों से छीने गये मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिये।
उन्होने बताया कि सभी आरोपी यादव बिरादरी के थे जिनको पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेजने की कार्यवाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *