गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से छह की मौत

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के देहात क्षेत्र में कांवड़ के बिजली के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से छह शिव भक्तों की झुलस कर मौत हो गई जबकि 18 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें छह से ज्यादा की हालत अति गंभीर बनी हुयी है। पुलिस ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी संजू और प्रदीप अपने साथियों के साथ शनिवार रात कांवड़ लेकर गांव वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि उनका डाक कांवड़ का लाउडस्पीकर किसी तरह ग्‍यारह हजार की बिजली की लाइन से टकरा गया।

हाइ वोल्टेज के संपर्क में आते ही छह कांवड़ियों की झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा कांवड़िये बुरी तरह घायल हो गये। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी फौरन ही मौके पर पहुंचे और घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा आस पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।
फिलहाल पुलिस की ओर से दो सगे भाइयों प्रशांत और हिमांशु के अलावा महेंद्र, मनीष सैनी और लखमी की मौत की पुष्टि की गई है जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गांव के लोगों और कांवड़ियों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुलवाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *