बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल फटिंग ने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर बिना सूचना के अनुपस्थित छह कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 18 मार्च को जिले की चारों विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित छह कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सेंधवा में आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित स्थाईकर्मी वन विभाग, आशाराम शंकर को व उपयंत्री भीलू चौहान को, विधानसभा राजपुर में आयोजित प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित हेण्डपंप टेक्निशियन पीएचई ओमकार सिंह चौहान एवं वार्डबाय अनिल वर्मा को विधानसभा पानसेमल में आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित सहायक अध्यापक रामसिंह सोलंकी को तथा विधानसभा बड़वानी में आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित वार्ड बाय राजू अमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित छह कर्मचारी निलंबित
