गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक एवं ट्रेलर की टक्कर में छह घायल

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड इलाके में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर दहमी गांव के पास आज ट्रक एवं ट्रेलर की भीषण टक्कर होने पर करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया बहरोड के दहमी गांव के पास जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर चढ़ता हुआ वापस घूम गया और उसी दौरान तेज गति से आ रहा डम्फर से जा टकराया जिससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया।
साथ ही हादसे के वक्त दोनों वाहनों में सवार चालक परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तेज धमाके के बाद आस पास के लोग मोके पर पहुंचे और काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई हादसे की सूचना हाइवे पेट्रोलिंग एवं पुलिस को सूचना दी। लेकिन उससे पहले लोगों ने केबिन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
हादसा इतनी तेज था कि तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के द्वारा हाइवे पर लगे जाम को दो घण्टे की मशक्कत के बाद खुलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *