गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑटो-बस भिडंत में छह लोगों की मौत

चेन्नई : तमिलनाडु के ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर मनमई गांव के पास गुरुवार अपराह्न ऑटो और राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (एसईटीसी) बस की भिडंत में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह हादसा आज दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो अचानक से मुड़ गया और चेन्नई से पुड्डुचेरी जा रही एसईटीसी बस से भिडंत हो गयी। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और अग्निशमन सेवा और बचाव विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गये और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और ऑटो चालक शामिल हैं। ऑटो चालक को छोड़कर सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *