गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार और टैंकर के टकराने पर छह लोगों की मौत

सिरोही : राजस्थान में सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में आज शाम कार और टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। सिरोही पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुजरात के ये लोग सिरोही में सारणेश्वर मेले में दर्शन के बाद वापस गुजरात के बड़ौदा जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पिण्डवाडा से आबूरोड के बीच उनकी स्विप्ट कार सायं सवा पांच बजे सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गयी।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सभी लोग बुरी तरफ फंस गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *