गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नर्सिंग होम में आग लगने से छह की मौत

रोम : इटली के मिलान में बुजुर्गों के नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग झुलस गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी मिलान में वाया देई सिंक्वेसेंटो स्थित सुविधा केंद्र में स्थानीय समयानुसार करीब 0120 बजे आग लगने की घटना सामने आये। आग बाद में इसे बुझा दिया गया है।

एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार, आग की लपटों और धुएं के कारण पांच महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो हुई है। दमकलकर्मी इमारत को खाली करा रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 210 बिस्तरों वाला यह नर्सिंग होम मिलान नगर पालिका के स्वामित्व में एक सहकारी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *