गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संबलपुर के अइंथापाली में छह लेन फ्लाईओवर को मंजूरी

भुवनेश्वर : नितिन गडकरी ने ओडिशा में संबलपुर के अईंठापाली में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे छह-लेन फ्लाईओवर और दो-लेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मंजूरी देते हुए 374.17 करोड़ रुपये का आवंटन स्वीकृत किया है। गडकरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित छह लेन फ्लाईओवर अईंठापाली चौक पर भारी भीड़ और यातायात के दबाव को कम करेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में दो-लेन आरओबी का निर्माण शामिल है, जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर तिलेबनी-संबलपुर चार-लेन परियोजना से बाहर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *