गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

वाशिंगटन : अमेरिकी राज्य मैरीलैंड में एक कार के राजमार्ग कार्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोगों की मौत हो गयी।
मैरीलैंड राज्य पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक भूरे रंग की कार अस्थायी रूप से रखी गई जर्सी की दीवारों के बीच यात्रा करते हुए कार्य क्षेत्र में घुस गयी और कई निर्माण श्रमिकों को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। आपातकालीन चिकित्सा सेवा कर्मियों ने घायलों में से छह को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।
कार का चालक बाल-बाल बच गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान नहीं हो सकी है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया कि उनका कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *