गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध वसूली के मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हाईवे पर अवैध वसूली करने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने हाईवे पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को अवैध रुप से वसूल करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोमवार को लखनादौन मार्ग पर वाहनों की रफ्तार रोकने व चालानी कार्रवाई के लिए लगाया गया था। यातायात विभाग के पुलिस कर्मी ओवर लोडिंग वाहनों को रोक कर अवैध वसूली कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने अवैध वसूली करते पाए यातायात के दो एएसआई मुकेश डेहरिया, गौरव मर्सकोले व चार आरक्षक धर्मचंद, राजा पवार, रामता, युवराज नागेश्वर को निलंबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *