गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नसीराबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से छह युवकों की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के नांदला गांव तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान आज हुए हादसे में छह युवकों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज विजयादशमी के दिन नांदला गांव के तालाब मे माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से कई लोगों की मृत्यु के समाचार सामने आए।

हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों के शव को बाहर निकाला। उसके बाद भी दो लोगों के लापता की सूचना पर ग्रामीणों एवं पुलिस मे हड़कंप मच गया। खोज शुरू हुई तो एक शव और बरामद हुआ। इस तरह कुल छह शव निकाले जा चुके हैं और अभी भी एक की तलाश जारी है।
हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, उपखंड अधिकारी राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।खबर लिखे जाने तक शवों को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों को आर्थिक मुआवजे की घोषणा कर दी गई है। ग्रामीणों में रोष है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने हादसे की सूचना के बाद ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं एवं गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *