कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 80 लोग सवार थे, जिनमें से 38 लोग घायल हो गया।
दुर्घटना शनिवार तड़के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 185 के पास हुई यहां जैसे ही बस पचोर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक से तेज धमाके के साथ एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने 03 गम्भीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।दुर्घटना में घायल अधिकतर यात्री गोंडा ज़िले के हैं।
बस पलटने से उसमें सवार घायलों में दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम पुरेसजा सिंह थाना परसपुर जिला गोंडा, अबरार निवासी गंगापुरी, पानीपत, हरियाणा, शबनम निवासी हल्द्वानी गौर मोड सेक्टर 93, नोएडा, बालक राम निवासी हीरापुर कटिहार थाना कर्नलगंज गोंडा, शालिगराम निवासी बरुआ थाना बेगमगंज गोंडा, मनीष निवासी गुलरिया पंडितपुरवा थाना विशेश्वरगंज बहराइच, अमन सिंह निवासी परसपुर, गोंडा, राजाराम निवासी बरुआ गांव थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, पंकज निवासी करनैलगंज गोंडा, रामू मिश्रा निवासी परसपुर गोंडा, शमशाद निवासी वृंदावन डीवा थाना परसपुर जिला गोंडा, समीर निवासी वृंदावन डीवा थाना परसपुर गोंडा, शुभम दुबे निवासी दुबेपुरवा थाना कर्नलगंज गोंडा, मंजू निवासी उमरी बेगमगंज गोंडा, संतोष निवासी उमरी बेगमगंज गोंडा, सुनील कुमार निवासी लालीपुरवा थाना परसपुर गोंडा, नूर मोहम्मद निवासी कटईला थाना परसपुर गोंडा, इरफान निवासी रगड़गंज बाजार बेलसर गोंडा शामिल हैं।
इनके अलावा मोहम्मद सलमान निवासी श्याननगर परसपुर गोंडा, मोहम्मद मेराज निवासी श्याननगर थाना परसपुर गोंडा, जगदीश निवासी कुर्मी बरौलिया थाना करनेलगंज गोंडा, राजेश विश्वकर्मा निवासी कुर्मी बरोलिया थाना करनेलगंज गोंडा, शाहजहां बेगम निवासी पोर्टरगंज गोंडा, मोहम्मद असलम निवासी पोर्टरगंज गोंडा, मोहम्मद इसराइल निवासी पोर्टरगंज गोंडा, अंकित निवासी रुदौली थाना परसपुर गोंडा, मैकू निवासी गांडाही थाना कटरा बाजार गोंडा, प्रियंका मिश्रा निवासी बस्ता थाना परसपुर जनपद गोंडा, राधा निवासी बस्ता थाना परसपुर जिला गोंडा, बृजेश सिंह निवासी राघवेशपुरवा थाना उमरी बेगम जनपद गोंडा, हौसला प्रसाद निवासी अलघटवापुर थाना उमरी बेगम जिला गोंडा, सत्यनारायण निवासी मेजापुर थाना बालपुर जनपद गोंडा, प्रियांशी निवासी मेजापुर गोंडा, पूजा वर्मा निवासी मेजापुर गोंडा, राजकुमार निवासी परसपुर जनपद गोंडा, मोनिश अंसारी निवासी करनैलगंज गोंडा, पूनम सिंह निवासी बनवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, राकेश सिंह निवासी आईली परसौरी थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर पलटी स्लीपर बस, 38 यात्री घायल
