गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हर घर जल योजना की सुस्त रफ्तार

हमीरपुर के 355 गांवों को रखेगी प्यासा

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में ‘हर घर जल योजना’ की सुस्त रफ्तार हमीरपुर जिले के करीब 355 गांवों को आने वाली गर्मियों में भी प्यासा रखेगी।
नमामि गंगे योजना के सहायक अभियंता मानवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि जिले में पत्यौरा योजना के लिये 336.98 करोड़ व हरौैलीपुर योजना के तहत 242.65 करोेड़ रुपये खर्च होना है। इसके लिये दोनो योजनाओं में 355 गांवों में पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में यमुना नदी से पानी लिफ्ट कर उसे ट्रीटमेंट कर गांवों में पानी मुहैया कराया जायेगा। कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी जल निगम ग्रामीण को दी गयी है। दोनो योजनाएं छह माह पहले पूरी होनी थी। जल निगम ने कार्यदायी संस्था जिंदल व पीेएनसी कंपनी को इसके लिये नियुक्त कर दिया है।
उन्होने बताया कि इस योजना की प्रगति की जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दो बार समीक्षा कर चुके है। उन्होने छह महीने पहले काम का पूरा करने के निर्देश दिये थे मगर अभी तक 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता ने बताया कि पत्यौरा प्रोजेक्ट में 48 पानी की टंकियों का निर्माणाधीन होना था, जिसमे दो टंकियों का निर्माण हो पाया है। इसमे एक इंटेकवेल व 45 एमएलडी का निर्माण किया जाना है जिसमे 35 फीसदी काम हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि योजना में 46 अवर जलाशयों में अभी तक सभी में काम चल रहा है मगर एक भी जलाशय नही बना है। 90 राजस्व ग्रामों में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाना था जिसमे 18 ग्रामों में अभी तक पाइप विछाने का काम हो पाया है। कार्यदायी संस्था छह माह से योजना संचालित करने के लिये प्रशासन को आश्वासन दे रही है मगर बाद में समीक्षा में कार्य की समयाबधि बढ़ा दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *