गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाराबंकी में स्मैक बरामद

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस ने सोमवार सुबह एक मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक करोड़ 25 लाख रूपये की स्मैक बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने लखनऊ-बाराबंकी राजमार्ग पर असैनी मोड़ के पास घेरा बंदी की और वहां से गुजर रहे मादक तस्कर रोहित को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी है जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 25 लाख रूपये बताई जाती है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *