गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाखों रुपए कीमत की स्मैक यूपी तस्कर देहरादून में गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर राज्य पुलिस द्वारा संचालित अभियान में देहरादून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक तस्कर को 124.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 लाख रुपये है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात्रि लगभग नौ बजे चौकी प्रभारी आईएसबीटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महाराणा पार्क हरिद्वार रोड के पास से चैकिंग के दौरान, शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। आरिफ मलिक (24) पुत्र अनवर मलिक निवासी बिहारीगढ़, ग्राम थापुल सहारनपुर, उ0प्र0, नामक इस युवक के पास से 124.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

जिसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज एनडीपीएस के विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *