गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मृति ईरानी की अमेठी वासियों को सौगात

जल्द होगा मरुधर एक्सप्रेस का ठहराव

अमेठी : स्मृति ईरानी के प्रयासों से अमेठी में जल्दी ही मरुधर एक्सप्रेस टेन का ठहराव होने जा रहा है। अमेठी सांसद इस क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं में इजाफे को लेकर सतत प्रयास जारी है। ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था। केंद्रीय मंत्री की मांग पर रेलवे बोर्ड ने मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही यहां के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अश्विनी वैष्णव को संसदीय क्षेत्र के मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर 14863 व 14864 वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस का ठहराव करवाने के लिए पत्र लिखा था। दीदी के पत्र पर रेलवे ने मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के मुसाफिरखाना में ठहराव को मंजूरी प्रदान की है। मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जिसका लाभ सभी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *