गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मृति जन संवाद यात्रा में अमेठी पहुंची

अमेठी : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराने के लिए पूरी जोर शोर से जुट गई है। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंची। लोकसभा चुनाव से पहले लगातार जन संपर्क अभियान से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। श्रीमती ईरानी ने जन संवाद यात्रा में सरकारी योजनाओं का लिया जायजा, लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं तथा अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लगभग नौ गांवों में जन संवाद यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और मौके पर समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *