गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले की रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त गश्त के दौरान 580 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमती करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात थाना रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी बल के साथ टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान आईसीपी रोड से कमलेश वर्मा (25) निवासी रामनगर बसन्तपुर उदल थाना रुपईडीहा को 580 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत करके पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय सदर रवाना किया है। बरामद चरस की कीमती करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *