गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो करोड़ के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद जिले की सिरसागंज पुलिस ने तीन कुुंतल से अधिक गांजे से भरे एक ट्रक को शुक्रवार को जब्त किया और ओडिशा के तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गये गांजे की बाजार कीमत लगभग दो करोड रूपये बतायी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिरसागंज क्षेत्र के सीओ प्रवीन कुमार तिवारी और थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया गया है। तलाशी लेने पर ट्रक में अंदर की ओर अन्य सामान के नीचे गांजे से भरे हुए बोरे पाए गए, जिनका वजन 3 कुंटल 78 किलो ग्राम के आस पास था। पकडे गये गांजे की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।
उन्होंंने बताया कि ट्रक ओडिशा नंबर का है जिसमें वहीं का निवासी कुख्यात तस्कर रंजन कुमार प्रधान गांजा कोसीकला मथुरा लेकर जा रहा था। मौका पाकर तस्कर के दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जाएगी।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रंजन कुमार से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और सूत्रों के विषय में जानकारी की गई है जिसके आधार पर मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रंजन कुमार के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *