गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुनस्यारी में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत मुनस्यारी में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और मुनस्यारी पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत एक चरस तस्कर को डेढ़ किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुनस्यारी थाना पुलिस को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के तहत एसओजी, मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) और मुनस्यारी पुलिस ने मुनस्यारी-मदकोट मार्ग पर अपना जाल बिछा दिया।
चरस तस्कर को इसकी भनक नहीं लग पायी और वह पुलिस के जाल में फंस गया। आरोपी उत्तम सिंह निवासी साईपोलो, मुनस्यारी को 1.6 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पुलिस को पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। आरोपी के खिलाफ मुनस्यारी थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में मुनस्यारी थाना प्रभारी भुवन चंद्र मासीवाल, उप निरीक्षक एसओजी हेम चंद्र तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्टे समेत कुल दस लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *