चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 70 लाख रुपए की हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ के अधीक्षक टी एम काठेड़ के नेतृत्व में टीम ने नरपत की खेड़ी पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए आंकी जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपने को प्रतापगढ़ जिले के नाथू खेड़ी निवासी दुर्गा शंकर बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह हेरोइन प्रतापगढ़ से लेकर अजमेर जिले में विजयनगर के आस-पास कहीं देने के लिए ले जाना बताया। नारकोटिक्स की टीम मामले में अनुसंधान कर रही है।
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
