गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक गाड़ी और लगभग तीस करोड़ रुपये की छह किलो हेरोइन बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुखविंदर सिंह ने मंगलवार को बताया कि जालंधर के थाना नकोदर की पुलिस ने नकोदर-कपूरथला मार्ग पर स्थित गांव मल्लियां कला पर एक जांच नाका दौरान एक कार की जांच करने पर उसमें सवार व्यक्ति से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए कार सवार की पहचान गुजराल सिंह निवासी गांव बूट कपूरथला के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गुजराल सिंह पिछले आठ वर्ष से हेरोइन की तस्करी कर रहा था और उस पर पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि गुजराल का पिता जोगिंदर सिंह भी हेरोइन का तस्कर है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह कपूरथला जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *