गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ), पुलिस और विशेष कार्य बल (एसडीआरएफ) ने संयुक्त कार्रवाई कर उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की है। सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को रूद्रपुर की रम्पुरा पुलिस की अगुवाई में रामपुर रोड पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने एक आरोपी रूम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम जगन्नाथपुर, मजरा, थाना सिरौली, तहसील आवंला, जिला बरेली का रहने वा है और उससे 1.69 किलोग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *