गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चूरा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट पुलिस सोमवार जम्मू-कश्मीर से एक ट्रक में पंजाब चूरा-पोस्त ला रहे एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त किया है। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के रियाज अहमद शेर गुरी के रूप में हुई है। इस महीने पठानकोट पुलिस द्वारा दूसरी बड़ी बरामदगी है, इससे पहले पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से पंजाब आ रही 207 किलोग्राम भूकी बरामद कह थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि थाना प्रभारी सुजानपुर अनिल पवार के नेतृत्व में, पुलिस उपाधीक्षक धार कलां राजिंदर मिन्हास के मार्गदर्शन में, माधोपुर में नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान, जम्मू-कश्मीर से पंजाब आ रहे एक ट्रक पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गहन तलाशी ली। तलाशी में ट्रक में छुपाए गए पांच प्लास्टिक बैग मिले, जिनमें 100 किलोग्राम पोस्त की भूकी थी।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासल कर गहराई से जांच-पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *