गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में तस्कर मारा गया, एक गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को पट्टी सब-डिवीजन के कैरों गांव के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक व्यक्ति मारा गया जबकि उसके साथी को पुलिस ने ड्रग मनी और हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मोगा जिले के कोट इसे खां गांव के जोरा सिंह के रूप में हुई है।
तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि एसएचओ चोहला साहिब विनोद शर्मा के पास सूचना थी कि तस्कर जोरा सिंह और उसका साथी हुंडई वर्ना कार में सवार होकर अमृतसर जा रहे है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने हाईवे पर खड़ी दो गाड़ियों में ड्रग की अदलाबदली की जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी।
चौहान ने बताया कि अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंडीविंड धत्तल गांव में लगाए गए नाके पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि गाड़ी चला रहे चालक ने ध्यान नहीं दिया और तेजी से भाग गया। उन्होंने बताया कि कार का पीछा किया गया और पुलिस उन्हें कैरोन गांव के पास पकड़ने की कोशिश की जिस पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में एक तस्कर मारा गया जबकि उसके साथी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कुलदीप सिंह से डेढ़ लाख रूपये की ड्रग मनी और एक हथियार भी बरामद किया है। एसपी आई विशालजीत सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों, रविशेर सिंह, तरसेम मसीह, थाना चोहला साहिब प्रभारी विनोद शर्मा पहुंचे और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *