अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हनुमान प्रसाद अग्रवाल (55) निवासी शक्ति विहार कॉलोनी बहरोड़ जिला अलवर के खिलाफ अनेक प्रकरण दर्ज है जिनमें से एक भिनाय थाने में भी फरवरी 2023 में प्रकरण दर्ज है।
इसके अलावा भी आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा के साथ साथ गुलाबपुरा, छोटी सादड़ी थानों में अवैध डोडा पोस्त एवं अफीम तस्करी के प्रकरण दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान प्रसाद अग्रवाल के विषय में अन्य थानों को भी सूचित किया है।
