प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाे के एक तस्कर की काली कमाई से अर्जित आठ करोड़ रुपये कीमत की अवैध सम्पत्ति को फ्रीज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि ड्रग एवं भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान की कड़ी में एनडीपीएस की धारा 68 एफ (1) के तहत तस्कर मुजीब उर्फ मुजीबुद्दीन (30) निवासी घोटारसी थाना हथुनिया द्वारा अवैध मादक पदार्थों की कमाई से अर्जित आठ करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को फ्रीज कराया गया हैं।
श्री कुमार ने बताया कि 33 क्विंटल अवैध डोडा चूरा तस्करी करने के मामले में धमोत्तर पुलिस ने गत 18 नवम्बर को अभियुक्त मुजीब को गिरफ्तार किया गया था। थानाधिकारी हथुनिया द्वारा उक्त अभियुक्त की तस्करी से अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच करते हुए अर्जित चल-अचल सम्पतियों को चिह्नित किया तो अभियुक्त द्वारा मोखमपुरा गांव से आगे प्रतापगढ- मदंसौर मुख्य रोड पर वेलवेट इन के नाम से आलीशान होटल का निर्माण करना पाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत आठ करोड़ रूपये है।
तस्कर की आठ करोड की संपत्ति फ्रीज
