गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी, यातायात अवरुद्ध

देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी हल्की से मध्यम हिमपात होता रहा। साथ मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। आम तौर पर सभी स्थानों में बादल छाए हुए हैं। हिमपात के कारण अनेक स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। इससे आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस बीच, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद देहरादून के थाना चकराता क्षेत्र में सड़क पर जमी बर्फ में कई वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर कई किलोमीटर पैदल चलकर एसडीआरएफ के जवानों ने संबंधित त्यूणी मोटर मार्ग पर चकराता से लगभग 12 किलोमीटर आगे मौके पर पहुंचे। जहां हिमपात से बाधित हुए मार्ग में फिसलन के कारण फंसा वाहन में सवार बीस से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला।
उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि आज सुबह जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। बाद में यहां हल्की धूप निकल आई। दूरस्थ हिमपात वाले ग्रामो व राड़ी टॉप, चोरंगीखाल, गंगनानी, सुक्की टॉप गंगोत्री, हर्षिल, यमुनोत्री, जानकीचट्टी, फूलचट्टी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राडी टॉप यातायात सुचारु किया गया है। लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया है। उक्त मार्ग चोरंगी खाल के पास फिसलन भरा है। सम्बन्धित विभाग द्वारा बर्फवारी से प्रभावित स्थानों पर चुना कैमिकल आदि का छिडकाऊ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारु किया जाने की कार्रवाई चल रही है। साथ ही, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी के पास भी यातायात हेतु सुचारु किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *