बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के कोयनार ग्राम पंचायत में उल्टी-दस्त से आज दो और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है।
इन मौतों का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि पहले हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने डायरिया से मौतों की बात को खारिज किया था, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है, जहां ग्रामीणों की जांच और इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, एक छात्र और एक ग्रामीण की मौत के बाद भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। पर अब फिर से बढ़ते मामलों के कारण शिविर को दोबारा सक्रिय किया गया है।
बस्तर में उल्टी-दस्त से अब तक पांच की मौत
