गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिपाही ने फांसी लगा दी जान

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह यातायात पुलिस के सिपाही ने शहर के मुख्य चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस बूथ के अंदर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यातायात सिपाही के बूथ के अंदर फांसी लगाने की घटना की जानकारी के बाद तत्काल मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और बूथ के अंदर फंदे पर लटक रहे शव की रस्सी काटकर नीचे उतारा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों की जांच के लिए मृतक सिपाही के साथ काम करने वाले लोगों से बातचीत की जा रही है वही परिवार के भी लोगों को सूचना दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोल्जर बोर्ड चौराहे पर आज सुबह चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ पर लोहे के एंगल में रस्सी से यातायात पुलिस के सिपाही अशोक कुमार के शव को लटका देख सिपाहियों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी।पुलिस बूथ के अंदर शव को लटकते देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने पुलिसकर्मियों ने रस्सी को काट कर शव को उतारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक सिपाही के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के जाहिरा निशान भी नहीं नजर आये। मृतक सिपाही देवरिया जिले का रहने वाला था और यहाँ अकेला ही रहता था।
सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ ड्यूटी करने वाले लोगों से भी जानकारी ली है लेकिन आत्महत्या के कारणों की वजह की जानकारी नहीं हुई है। मृतक सिपाही के घर वालों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और सिपाही के मौत के कारणों की वजह तलाशने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *