गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सली विस्फोट में जवान घायल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक नक्सली साजिश में एक जवान घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल प्रभावित उसूर इलाके के गलगम कैंप से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की आंखों में चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार सुबह नियमित गश्त पर निकले जवानों की टुकड़ी करीब 5 सौ मीटर ही चली थी कि नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से 168 बटालियन का जवान दीपक कुमार घायल हो गया। दीपक कुमार की आंखों में चोट आईं हैं। जवानों की सतर्कता के चलते नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई। घायल जवान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाॅप्टर से रायपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *