गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से सैनिक की मौत, 07 घायल

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार सेना के एक जवान की माैत हो गयी और सात अन्य यात्री घायल हो गये हैं।
पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा में राबुपुरा गांव के पास राजमार्ग पर बेकाबू बस एक ट्रक काे पीछे से टक्कर मारकर गड्ढे में जा पलटी। आज दोपहर हादसे का शिकार हुयी यह बस गोरखपुर से लुधियाना जा रही थी। बस ने पहले ट्रक में पीछे से टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए एक गड्ढे में गिर गयी।
इस हादसे में सेना की डोगरा रेजीमेंट के सिपाही लवी कुमार (28 साल) को गंभीर चोट आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना में लवी के मित्र अरुण कुमार सहित सात यात्री घायल हो गये। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें अरुण की हालत गंभीर बतायी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 60 से 65 यात्री सवार थे। तमाम यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *