गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुछ राजनीतिक दल ‘शॉर्टकट’ राजनीति करते हैं

नागपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘शॉर्टकट’ राजनीति में शामिल राजनीतिक दलों और नेताओं की आलोचना करते हुए लोगों से उन सभी दलों तथा नेताओं का पर्दाफाश करने का आग्रह किया। श्री मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर के मिहान इलाके में एम्स में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल मतदाताओं को धोखा दे रहे हैं और लोगों से उन सभी को बेनकाब करने का आग्रह किया।
श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा,“वे राजनीतिक दल और शॉर्टकट अपनाने वाले नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं, जो झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं, वे सरकार नहीं बना सकते। मैं उनसे विकास के महत्व को समझने का आग्रह करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और आज राष्ट्र को समर्पित किया गया है, वे महाराष्ट्र में विकास को एक नई दिशा देंगी। ये परियोजनाएं राज्य में बुनियादी ढांचे की समग्र दृष्टि प्रदान करती हैं।
श्री मोदी ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि महाराष्ट्र और केंद्र में डबल इंजन की सरकार कितनी तेजी से काम कर रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रावसाहेब दानवे तथा अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *