गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार हादसे में पुत्र की मौत, पिता पीजीआई रेफर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिलासपुर के पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत गांव हरलोग के पास कल देर रात एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल पिता की गम्भीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरजीत अपने पुत्र 14 वर्षीय बेटे शिवांश के साथ मेहरन में लगने वाले दंगल को देखने के लिए गए थे।

दंगल देखने के बाद दोनों पिता और पुत्र घर वापस लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हरलोग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले बिलासपुर और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *