कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना के बहनाखोदरा दामाद को बेटी से मारपीट के लिए बोलने के कारण दामाद ने सास की हत्या कर दी। आरोपी अमर लाल खसरे की शादी की 17 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी रोज शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार को भी दूसरे दिनों की तरह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे अमर को पड़ोस में रहने वाली उसकी सास ने मना किया तो गुस्से में आकर दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कुछ देर बाद हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
