गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुत्र ने गर्दन काटकर मां की हत्या की

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में उप नगर पुर में आज एक महिला की उसी के बेटे ने गर्दन काटकर हत्या कर दी।
आरोपित को पुलिस ने डिटेन कर लेने की जानकारी मिली है। वहीं हत्या की दिनदहाड़े हुई इस वारदात से विश्नौई मोहल्ले के साथ ही पुर कस्बे में दहशत फैल गई। पुलिस ने मकान को सुरक्षित रखवाते हुये एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया है।
डीएसपी रामचंद्र चौधरी ने बताया कि पुर कस्बे के विश्नौई मोहल्ले में रहने वाली मंजू विश्नौई 40 की उसी के घर में बेटे ने धारदार हथियार से गला काट दिया। इससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। वारदात की सूचना आस-पास के लोगों को मिली तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदातस्थल को सुरक्षित करवाते हुये एफएसएल टीम को बुलवाया है। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित बेटे को डिटेन कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *