गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक युवक ने लाठी डंडो से पीटकर अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के बदकन गांव मे प्रेमिया कोल (60) वर्ष की हत्या उसके 20 वर्षीय पुत्र रमेश कोल ने कर दी। बताया गया कि आरोपी ने घर मे रखा आनाज बेच दिया था, जिससे मां नाराज थी। कल इसी बात को लेकर पीड़ित महिला ने आरोपी को डांटा भी था। डांट डपट से नाराज आरोपी ने सुबह लाठी डंडे से प्रहार कर मां की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *