गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटे को मारी गोली, मौत

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के ओंछा क्षेत्र में बुधवार को बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकबरपुर गांव में मामूली कहासुनी से आक्रोशित होकर स्थानीय पत्रकार राजीव यादव को पिता विजय पाल सिंह यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। सैफई मेडीकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *