नई दिल्ली : सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में जांच के लिए यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन में डॉक्टरों के दल और ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस राणा ने कहा कि गांधी को स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ियों के कारण गुरुवार को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि गांधी को 02 मार्च को बुखार तथा छाती में जकड़न के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अरूप बसु के नेतृत्व में डॉक्टरों का दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है।
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिर
