नई दिल्ली : सोनिया गांधी नौ साल बाद गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई जायेंगी। गांधी यहां के एक पांच सितारा होटल में 31 अगस्त से आयोजित होने वाले विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की बैठक शामिल होने के लिए आ रही हैं। वह अपने पुत्र एवं सांसद राहुल गांधी के साथ यहां पहुंचेंगी। यहां उनका स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रमुख नाना पटोले तथा कई अन्य पदाधिकारी करेंगे।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने हालांकि पिछले तीन दशकों में अनगिनत बार महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों का दौरा किया है। वह अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद राज्य की राजनीति पर करीब से नजर रखती हैं। संयोग से मुंबई की उनकी पिछली सभी यात्राओं में कांग्रेस महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ सत्ता में थी, लेकिन उनकी आगामी यात्रा के दौरान उनकी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की हिस्सा है।
दो दिवसीय दौरे पर मुंबई जायेंगी सोनिया
