गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा ने की रामपुर में पुन: मतदान की मांग

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिख कर रामपुर विधानसभा में हुये उपचुनाव को निरस्त कर पुन: मतदान कराने की मांग की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में हुए मतदान में शासन द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली कराई गई है। वोटरों को मतदान से रोका गया। पुलिस की बर्बरता से कई लोग घायल हुए। उन्होने पुलिस की बर्बरता के फोटो भी प्रमाण में संलग्न किए हैं। प्रो यादव ने कहा है कि रामपुर में इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में काफी कम है। इसलिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनः मतदान कराया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *