गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा सरकार में था गुंडे माफियाओं का बोलबाला

बस्ती : बृजेश पाठक ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में गुंडे-माफियाओं का बोलबाला था,लेकिन अब गुंडे माफियाओं का सफाया योगी सरकार कर रही है। रविवार को यहां मालवीय रोड पर स्थित बादशाह मैरिज हाल में आयोजित नगर निकाय की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों में नगर निकाय को अछूता कर दिया गया था लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आई तबसे नगर निकायों का कायाकल्प हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में गुंडे माफियाओं का बोलबाला था पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम था लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है तब से माफियाओं, अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है अब पूरे प्रदेश में विकास कार्य को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। नगर पालिका , नगर पंचायत को अब आदर्श नगर बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है पूरा विश्व भारत के उत्थान की सराहना कर रहा है। भव्य राम मंदिर (अयोध्या) का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकार में जाति देखकर विकास कार्य होते थे लेकिन उत्तर प्रदेश में अब सबका साथ- सबका विकास के संकल्प के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं और गरीब,किसान, मजदूर,छात्र,बेरोजगारो के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। पाठक ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को अपना मत देकर भारी मतों से विजई बनाएं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *