गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे।
श्री यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव” केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके श्री यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। वह इस समय मैनपुरी से सांसद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *