गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नगर पालिका परिषद गोण्डा की चेयरपर्सन उजमा राशिद को शुक्रवार को शत्रु सम्पत्ति के मामले में नगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर नजरबंद कर लिया! पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शत्रु सम्पत्ति के एक मामले में फरार चल रही सपा नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद को उनके गोंडा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया है। जहां पर मामले के विवेचक द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सपा नगर पालिका अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराकर जेल भेजने की तैयारी है। दरअसल,सपा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ गत 16 मार्च को नगर कोतवाली में सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो सदर तहसील ने मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होनें बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रकाबगंज मोहल्ले में स्थित सरकारी शत्रु संपत्ति की जमीन पर गोंडा सपा नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके रहा जा रहा था। इतना ही नही बल्कि आरोप है कि चेयरपर्सन द्वारा पद का दुरुपयोग कर शत्रु संपत्ति की जमीन को कूट रचित दस्तावेजों के सहारे उन्होनें अपने नाम कर लिया गया था।
इसको लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए l गिरफ्तारी से बचने के लिए चेयरपर्सन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन अपील खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
गोण्डा में सपा नेत्री नजरबंद
