बांदा : उत्तर प्रदेश बांदा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी कृष्णा देवी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरके पटेल को 71 हजार 210 वोटो से पराजित कर उनसे सीट छीन ली। सपा की कृष्णादेवी पटेल को 4,06567 मत मिले वहीं भाजपाके आर के पटेल के खाते में तीन लाख 35 हजार 357 मत आये। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मयंक द्विवेदी दो लाख 45 हजार 745 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
इस क्षेत्र में आजादी के बाद किसी महिला प्रत्याशी ने दोबारा जीत दर्ज की है। इसके पूर्व वर्ष 1962 में सावित्री निगम ने पहली बार विजय श्री प्राप्त कर सीट जीती थी। बांदा संसदीय क्षेत्र में पिछले दो चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भैरव प्रसाद मिश्र और वर्ष 2019 के सम्पन्न चुनाव में आर के पटेल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। भाजपा ने इस बार पुनः सांसद आरके पटेल को टिकट देकर मैदान में उतारा था।
सपा ने भाजपा से छीनी बांदा सीट
